सीएचसी में महिला कर्मचारी का मेहंदी लगवाते वीडियो वायरल
मेरठ। अब्दुल्लापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक मरीज अपनी पत्नी को टीका लगवाने के लिए पहुंचा। इसी दौरान वहां तैनात एक महिला कर्मचारी मेहंदी लगवाने में व्यस्त नजर आई। मरीज ने कर्मचारी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वायरल वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की सुविधा और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मरीजों का आरोप है कि अस्पताल में इलाज और जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं के दौरान कर्मचारियों का इस तरह निजी कार्यों में व्यस्त रहना लापरवाही को दर्शाता है। मामले में संबंधित अधिकारियों से जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की जा रही है।
Hardoi, Hardoi | Aug 29, 2026