अवैध संबंधों का विरोध पड़ा भारी, पत्नी ने गला घोंटकर की पति की हत्या
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सनसनीख़ेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति की गमछे से गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया. इस घटना का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
जिसमें महिला अपने पति को ज़मीन पर गिराकर बुरी तरह पीटते हुए दिखाई दे रही है. पुलिस ने आरोप महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.
ये घटना बुलंदशहर के कोतवाली नगर क्षेत्र में स्थित गाँव बहलीमपुरा की है जहां प्रीति नाम की महिला ने अपने पति कृष्ण कुमार को गमछे से गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया. प्रीति की शादी कृष्ण कुमार से नवंबर 2010 में हुई थी. दोनों की तीन बच्चे दो बेटे एक बेटी हैं. कृष्ण कुमार खेती और पशुपालन का काम किया करता था. दोनों के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था.
परिजनों ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप
कृष्ण कुमार की मां का आरोप है कि हत्या के बाद प्रीति ने इस घटना का सामान्य दिखाने की कोशिश की और वो उसका अंतिम संस्कार कराना चाहती थी. लेकिन, रिश्तेदारों को शक हुआ तो उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी. पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर प्रीति के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो पूरे मामले का खुलासा हो गया. पोस्टमार्टम में कृष्ण कुमार की दम घुटने से हत्या की पुष्टि हो गई. पुलिस ने जब आरोपी प्रीति से पूछताछ की तो उसने भी क़बूल कर लिया कि उसका पति अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था. वारदात वाले दिन भी उसका इसी बात लेकर पति से विवाद हुआ था. जिसके बाद उसने पति की गला दबाकर हत्या कर दी.
अवैध संबंधों के चलते ली जान
वहीं मृतक के परिजनों का आरोप है कि प्रीति के किसी से अवैध संबंध थे और वो अक्सर उससे फोन पर बातें किया करती थी और पति इस बात का विरोध करता था. जिसकी वजह से ही उसने पति की गला दबाकर हत्या की है.
दूसरी तरफ एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें प्रीति अपने पति कृष्ण कुमार को जमीन पर गिरा कर मारपीट करती दिखी रहे हैं. ये वीडियो हत्या से कुछ दिन पहले का बताया जा रहा है. पुलिस इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है.
Hardoi, Hardoi | Aug 29, 2026