Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
बारिश
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
Sdm
usr99426380
बिलग्राम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण
Hardoi, Hardoi
| Aug 29, 2026
MORE NEWS
गांव में घर के बाहर मिला हैंड ग्रेनेड, हड़कंप #hardoinews
Hardoi, Hardoi | Aug 29, 2026
अवैध संबंधों का विरोध पड़ा भारी, पत्नी ने गला घोंटकर की पति की हत्या उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सनसनीख़ेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति की गमछे से गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया. इस घटना का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें महिला अपने पति को ज़मीन पर गिराकर बुरी तरह पीटते हुए दिखाई दे रही है. पुलिस ने आरोप महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. ये घटना बुलंदशहर के कोतवाली नगर क्षेत्र में स्थित गाँव बहलीमपुरा की है जहां प्रीति नाम की महिला ने अपने पति कृष्ण कुमार को गमछे से गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया. प्रीति की शादी कृष्ण कुमार से नवंबर 2010 में हुई थी. दोनों की तीन बच्चे दो बेटे एक बेटी हैं. कृष्ण कुमार खेती और पशुपालन का काम किया करता था. दोनों के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था. परिजनों ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप कृष्ण कुमार की मां का आरोप है कि हत्या के बाद प्रीति ने इस घटना का सामान्य दिखाने की कोशिश की और वो उसका अंतिम संस्कार कराना चाहती थी. लेकिन, रिश्तेदारों को शक हुआ तो उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी. पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर प्रीति के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो पूरे मामले का खुलासा हो गया. पोस्टमार्टम में कृष्ण कुमार की दम घुटने से हत्या की पुष्टि हो गई. पुलिस ने जब आरोपी प्रीति से पूछताछ की तो उसने भी क़बूल कर लिया कि उसका पति अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था. वारदात वाले दिन भी उसका इसी बात लेकर पति से विवाद हुआ था. जिसके बाद उसने पति की गला दबाकर हत्या कर दी. अवैध संबंधों के चलते ली जान वहीं मृतक के परिजनों का आरोप है कि प्रीति के किसी से अवैध संबंध थे और वो अक्सर उससे फोन पर बातें किया करती थी और पति इस बात का विरोध करता था. जिसकी वजह से ही उसने पति की गला दबाकर हत्या की है. दूसरी तरफ एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें प्रीति अपने पति कृष्ण कुमार को जमीन पर गिरा कर मारपीट करती दिखी रहे हैं. ये वीडियो हत्या से कुछ दिन पहले का बताया जा रहा है. पुलिस इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है.
Hardoi, Hardoi | Aug 29, 2026
🚨🔥 बहराइच में भीम आर्मी का जोरदार प्रदर्शन, SDM महसी से धक्का-मुक्की! 🔥🚨 बहराइच में माहौल उस वक्त गरमा गया, जब SDM महसी और भीम आर्मी के पूर्व जिला संयोजक माननीय सुरेश पासवान जी के बीच धक्का-मुक्की की बात सामने आई। घटना के बाद भीम आर्मी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने साफ संदेश दिया—अन्याय, अपमान और अधिकारों के सवाल पर अब चुप्पी नहीं होगी। ✊ 🔥 भीम आर्मी से टकराने का मतलब है बहुजन समाज की आवाज से टकराना! यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि सम्मान, अधिकार और संविधान की रक्षा के लिए है। प्रशासन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करे और यदि किसी अधिकारी या व्यक्ति की गलती सामने आती है तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ✊ जो संविधान की ताकत को चुनौती देगा, उसे लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा। 🇮🇳 जय भीम | जय संविधान | जय लोकतंत्र 🇮🇳 #बहराइच #महसी #SDMमहसी #भीमआर्मी #सुरेशपासवान #जयभीम #जयसंविधान #बहुजनसमाज #संविधानकीआवाज #BreakingNews
Hardoi, Hardoi | Aug 29, 2026
नेपाल-चीन बॉर्डर पर बाढ़ का बड़ा खतरा, प्राकृतिक झील का बैरियर टूटा नेपाल-चीन सीमा। नेपाल-चीन बॉर्डर पर आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद अब एक और बड़े खतरे की आशंका जताई जा रही है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, नेपाल के रसुवा और भोटेकोशी नदी क्षेत्र के पास बनी एक प्राकृतिक झील का बैरियर टूट गया है। इसके चलते नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने और निचले इलाकों में दोबारा भयंकर बाढ़ आने का खतरा पैदा हो गया है। बताया जा रहा है कि स्थिति को देखते हुए नेपाल और चीन की ओर से राहत एवं बचाव अभियान को फिलहाल रोक दिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को तत्काल सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की चेतावनी दी है। वहीं चीन की ओर से भी ग्यिरोंग पोर्ट और तिब्बत के प्रभावित क्षेत्रों से लोगों और पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर निकाला जा रहा है। नेपाल में भोटेकोशी और त्रिशूली नदी के आसपास हाई अलर्ट जारी करते हुए लोगों से नदी किनारे जाने से बचने की अपील की गई है। लगातार प्राकृतिक आपदा और तेज जल प्रवाह के बीच प्रशासन की नजर अब नदी के बढ़ते जलस्तर पर है। यदि जलस्तर तेजी से बढ़ता है तो निचले इलाकों में हालात और गंभीर हो सकते हैं। फिलहाल लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
Hardoi, Hardoi | Aug 28, 2026
बेनीगंज क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, लगातार वारदातों से पुलिस की सक्रियता पर उठे सवाल . #हरदोई: कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आने से पुलिस की गश्त और सतर्कता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। चोर एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। हालात यह हैं कि कभी विद्यालय तो कभी सार्वजनिक स्थानों पर चोरी और चोरी के प्रयास की घटनाएं सामने आ रही हैं। बीते बृहस्पतिवार की रात अलीपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने विद्यालय के कई कमरों के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां से एक गैस सिलेंडर तथा कुछ किलो गेहूं चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, स्थानीय लोगों के अनुसार थाना क्षेत्र के रयपालपुर गांव निवासी एक व्यक्ति पर चोरी की घटना में शामिल होने का संदेह जताया गया है। बताया जा रहा है कि उसके रिश्ते में मामा, जो सिकंदरपुर निवासी हैं और जिनका नाम फिलहाल सामने नहीं आया है, को पुलिस ने पूछताछ के लिए अपने कब्जे में लिया है। हालांकि चोरी की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य संदिग्ध तक पुलिस अभी नहीं पहुंच सकी है। यह क्षेत्र में चोरी की पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पूर्व बेनीगंज बस स्टॉप स्थित संविलियन विद्यालय में भी चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इससे पहले बेनीगंज नगर स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके को भी चोर निशाना बना चुके हैं। इन घटनाओं का खुलासा अब तक नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में चर्चा है। इसी बीच 28 अगस्त 2026 की देर रात करीब 3:18 बजे प्रताप नगर चौराहे पर एक और चोरी का प्रयास सामने आया। अज्ञात चोरों ने विटारा ब्रेजा कार संख्या UP31 BC 5685 को चोरी करने का प्रयास किया। चोरों ने वाहन के कई लॉक और सुरक्षा उपकरण तोड़ दिए, लेकिन किन्हीं कारणों से कार लेकर भागने में सफल नहीं हो सके। वाहन स्वामी अनमोल त्रिपाठी, निवासी प्रताप नगर चौराहा, ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश में जुटी है। लगातार हो रही चोरी और चोरी के प्रयास की घटनाओं ने क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस की रात्रि गश्त और निगरानी व्यवस्था प्रभावी है तो चोर बार-बार वारदातों को अंजाम देने में कैसे सफल हो रहे हैं? वहीं, पूर्व की घटनाओं का खुलासा लंबित रहने से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब देखना यह है कि पुलिस इन घटनाओं में शामिल आरोपियों तक कब पहुंचती है और लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश कब लगता है। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज
Hardoi, Hardoi | Aug 28, 2026
मां से छुटा तीन साल का मासूम, पुलिस ने मिलाया
Hardoi, Hardoi | Aug 28, 2026
नेपाल की बाढ़ में पिहानी के दो युवक लापता, घरों में कोहराम -अपर तिरसूली पावर प्रोजेक्ट में करते थे काम, दो साल से नेपाल में थे तैनात - क्रेन ऑपरेटर और कटर ऑपरेटर थे दोनों युवक • तलाश जारी, अब तक नहीं मिला कोई सुराग हरदोई। नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने पिहानी क्षेत्र के अहेमी गांव के दो परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। अपर तिरसूली पावर प्रोजेक्ट-वन, नेपाल में काम करने वाले पिहानी क्षेत्र के दो युवक बाढ़ के बाद से लापता हैं। दोनों की तलाश के लिए स्थानीय टीम जुटी हुई है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। युवकों के लापता होने की खबर से परिवारों में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और हर गुजरते पल के साथ उनकी चिंता बढ़ती जा रही है। पिहानी के ग्राम अहेमी के पास झाला निवासी पपेंद्र सिंह (35) पुत्र दरबार सिंह और ऋषि पाल सिंह (22) पुत्र हरजिंदर सिंह करीब दो वर्षों से नेपाल में रहकर काम कर रहे थे। पपेंद्र सिंह पावर प्रोजेक्ट में क्रेन ऑपरेटर, जबकि ऋषि पाल सिंह कटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे। बताया गया कि नेपाल में आई बाढ़ के दौरान दोनों से संपर्क टूट गया। इसके बाद से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पत्नी की आंखों से थम नहीं रहे आंसू पपेंद्र सिंह के लापता होने के बाद उनकी पत्नी रविंद्र कौर का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग लगातार नेपाल में संपर्क कर दोनों युवकों की जानकारी लेने का प्रयास कर रहे हैं। घर में परिजनों और रिश्तेदारों की भीड़ लगी है। हर कोई उनके सकुशल लौटने की दुआ कर रहा है। तलाश में जुटी टीम, शव भी नहीं मिले नेपाल में बाढ़ के बाद दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि तेज बाढ़ के पानी की चपेट में आने से दोनों बह गए हों, हालांकि अभी तक न तो दोनों का पता चला है और न ही उनके शव बरामद हुए हैं। परिजनों को अब भी उम्मीद है कि दोनों कहीं सुरक्षित होंगे और जल्द ही उनकी कोई खबर मिलेगी। नेपाल में रोजी-रोटी कमाने गए पिहानी के इन दोनों युवकों के लापता होने से पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। ग्रामीण और परिचित परिवारों के संपर्क में रहकर उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं।
Hardoi, Hardoi | Aug 28, 2026
🚨 #हरदोई से LIVE | हरपालपुर में हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप! 🔴 जोधन पुरवा गांव में संदिग्ध वस्तु मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध वस्तु को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। ⚠️ हैंड ग्रेनेड कहां से आया? इसे किसने और क्यों रखा? पुलिस इन सवालों की पड़ताल में जुटी है। 🚔 एहतियातन मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। संदिग्ध वस्तु की वास्तविक प्रकृति और पूरे मामले की जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। 📍 स्थान: जोधन पुरवा, कोतवाली हरपालपुर, हरदोई Hardoi Police से मामले में आधिकारिक जानकारी का इंतजार। #हरदोई #हरपालपुर #Hardoi #HandGrenade #Police #BreakingNews #LiveUpdate
Hardoi, Hardoi | Aug 28, 2026