बिलासपुर: गिरधौना मुक्तिधाम के पास जुआ खेलते 15 आरोपियों को सकरी पुलिस ने किया गिरफ्तार, ₹18 हजार जब्त
जुआ खेलते 15 आरोपी गिरफ्तार, 18 हजार रुपए जब्त गिरधौना मुक्तिधाम के पास ताश के पत्तों पर लगा रहे थे दांव, सकरी पुलिस ने की कार्रवाई बिलासपुर, रविवार को दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गिरधौना मुक्तिधाम के पास जुआ खेलते 15 आरोपियों को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 18 हजार रुपए नगद और ताश की पत्तियां जब्त की गई हैं।