नवरात्रि, दशहरा एवं दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे का उपयोग नहीं करते हुए ढोल, तबला, मंजीरा एवं अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्रों के उपयोग का सामूहिक निर्णय लिया गया।
विधायक श्री आशाराम नेताम, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा ने सभी दुर्गा समितियों, समाज प्रमुखों एवं नागरिकों से पारंपरिक संस्कृति का सम्मान करते हुए न्यायालयीन निर्देशों का पालन करने तथा पर्वों को शांति, सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
बैठक में जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारिय तथा प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारीगण और मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Kanker, Chhattisgarh | Oct 13, 2026