जेएनयू छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव,पुलिस ने रोका
कांकेर। मणिपुर से कांग्रेस सांसद पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की छात्राओं द्वारा लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों और जेएनयू प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने कांकेर में कांग्रेस भवन का घेराव करने का प्रयास किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय के सामने पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए बड़ी संख्या में बैरिकेड लगाए और महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया।
भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हाथ में तख्ती लेकर हनुमान मंदिर के पास से कांग्रेस कार्यालय भवन तक पैदल रैली निकालकर घेराव करने की कोशिश की गई । लेकिन पुलिस बल बड़ी संख्या में तैनात किया गया था जोकि कांग्रेस कार्यालय भवन के पास बैरिकेट लगाकर आगे जाने से रोक दिया गया। जिसके बाद आधे घंटे तक कांग्रेस पार्टी व रा
Kanker, Kanker | Oct 12, 2026