किसानों के बीच पहुंचेंगे कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थी, उन्नत तकनीकों से बढ़ेगी खेती की समझ और आय!
📍 ग्राम आतुरगांव एवं आश्रित ग्राम पत्थरी में ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (RAWE) कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके तहत कृषि महाविद्यालय के चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थी लगभग 300 कृषकों एवं महिला कृषकों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को समझेंगे और उन्हें उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी देंगे।
धान के साथ फल-सब्जियों की खेती, शूकर पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन एवं मछली पालन जैसी सहायक गतिविधियों को अपनाकर किसानों की आय बढ़ाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
किसानों के अनुभव और विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान का संगम, उन्नत कृषि एवं समृद्ध किसान की दिशा में एक सार्थक पहल।
#Kanker #कृषि #किसान_कल्याण #कृषि_तकनीक #महिला_किसान ग्रामीण_विकास
26 views | Kanker, Chhattisgarh | Oct 12, 2026