🚨 चार्जिंग पर लगे मोबाइल में जोरदार ब्लास्ट, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
📍 नारायणकोटि, रुद्रप्रयाग
केदारनाथ हाईवे से सटे नारायणकोटि क्षेत्र में देर रात चार्जिंग पर लगे मोबाइल फोन में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाके के बाद मोबाइल के कई हिस्से बिखर गए।
गनीमत रही कि घटना के वक्त मोबाइल के आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। धमाके की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे।
📱 मोबाइल में ब्लास्ट किस वजह से हुआ, इसकी फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद चार्जिंग के दौरान मोबाइल फोन को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है।
#Rudraprayag #Narayankoti #MobileBlast #KedarnathHighway #Uttarakhand #BreakingNews
Rudraprayag, Rudraprayag | Sep 22, 2026