जमुई: 54वें दिन जमुई जिले के 22 गांव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी
Jamui, Jamui | Jun 10, 2025 54 वें दिन मंगलवार की शाम 4:00 बजे तक जमुई के 22 गांव में दो पालियों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और पदाधिकारियों से सरकार के विभिन्न योजनाओं को जाना। साथ ही कई महिलाओं ने अपने- अपने गांव की मूलभूत समस्याओं को भी रखा और इसे निदान करने की मांग की।