जमुई: सिमुलतला में महिला संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
Jamui, Jamui | Jun 10, 2025 महिला संवाद कार्यक्रम के 54वें दिन मंगलवार 11 बजे से 4 बजे तक सिमुलतला की महिलाओं ने प्रखंड स्तर पर कॉलेज खोलने की मांग की। महिलाओं ने कहा कि यहां की बेटियों को इंटर तक की पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ता है। इससे उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।