जमुई: श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का किया अवलोकन
Jamui, Jamui | Jun 10, 2025 शहर के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान में चल रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया का मंगलवार की दोपहर बाद 3:30 बजे DM श्री नवीन ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बहाली स्थल पर बने सभी स्टॉलों का भी अवलोकन किया। होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के निरीक्षण के पश्चात वहां की व्यवस्था से वे रूबरू होकर संतुष्ट हुए।