जमुई: तेलिया छोराठ गांव के पास उत्पाद विभाग की टीम ने 25 लीटर चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Jun 10, 2025 उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार के निर्देश पर उत्पाद थाना प्रभारी धर्मवीर कुमार वन के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा मंगलवार की देर शाम 7:00 बजे छापेमारी कर तेलिया छोराठ गांव के पास से शराब की तस्करी करते एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही तस्कर के पास से 25 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया।