कटंगी: पशु तस्करी करते दो भाइयों को कटंगी पुलिस ने कामठी से किया गिरफ्तार, मामला दर्ज
हिंदूवादी संगठन श्रीराम सेना की सूचना पर कटंगी पुलिस ने अवैध तरीके से मुक मवेशियों की तस्करी के मामले में दो भाईयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम कामठी में की है। पुलिस के अनुसार श्रीराम सेना की सूचना पर यह कार्रवाई की है। मिली जानकारी अनुसार ग्राम नांदी निवासी दो सगे भाई शैलेष और धमेन्द्र को पकड़ा गया।