कटंगी: कटंगी बोनकट्टा मार्ग स्थित एक पान दुकान में चोरी और किराना दुकान में हुआ चोरी का प्रयास
कटंगी-बोनकट्टा मुख्य सड़क मार्ग पर रेलवे ओवर ब्रिज से महज चंद कदम की दूरी पर स्थित पान मटेरियल की दुकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं इसी रोड़ पर अज्ञात चोरों ने ही एक किराना दुकान में शटर का ताला तोड़कर चोरी का असफल प्रयास किया। हालांकि दोनों ही दुकानदारों ने पुलिस में अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।