कटंगी: अर्जुननाला मार्ग पर क्रेटा कार ने ट्रायसिकल को मारी टक्कर, दिव्यांग घायल
सरकारी अस्पताल कटंगी में बीपी और शुगर कंट्रोल करने की दवा लेने के बाद घर की तरफ वापस लौट रहे एक दिव्यांग की ट्रायसिकल (तीन पहिया साइकिल) को क्रेटा कार ने टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में ट्रायसिकल सवार दिव्यांग बुरी तरह से घायल हो गया। दिव्यांग के सिर पर गहरी चोट आई। घायल को पिंटू कोठारी नाम के शख्स ने मानवता का परिचय देते सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।