कटंगी: 3 बाइक और 5 मोटर पंप की चोरी का कटंगी पुलिस ने किया खुलासा, 2 चोरों को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को किया निरूद्ध
इन दिनों पुलिस एक्शन मोड में काम कर रही है। खासतौर से बाइक चोरी और खेतों से मोटर पंप चोरी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है और इसमें पुलिस को सफलता भी मिली है। पुलिस ने मोटर पंप चोरी के मामले में 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं बाइक चोरी के मामले में एक नाबालिग को निरूद्ध किया है। पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी।