कटंगी: कटंगी शहर के वार्ड क्रमांक 08 में भाई-बहन के बीच हुआ विवाद, थाने पहुंचा मामला
वार्ड क्रमांक 08 में भाई-बहन के बीच जमकर विवाद हो गया है. विवाद के बाद भाई ने अपनी ही बहन से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है। ऐसी शिकायत पीड़िता ने कटंगी थाने में दर्ज करवाई है। मिली जानकारी अनुसार वार्ड क्रमांक 08 निवासी मीना पिता दुर्गा प्रसाद मोहरसिया ने अपने ही भाई जीतू पर मारपीट करने और गाली-गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी है।