घाघरा: घाघरा प्रखंड कार्यालय पहुंचे 40 प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर, सेहल पंचायत में योजनाओं का किया अवलोकन
Ghaghra, Gumla | Feb 14, 2026 घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर में 40 प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों की टीम पहुंची, जहां प्रशासनिक कार्यप्रणाली और पंचायत स्तर पर संचालित विकास योजनाओं का अवलोकन किया गया। टीम के पहुंचने पर अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसके बाद टीम को बीडीओ दिनेश कुमार और सीओ खाखा सुशील कुमार ने सेहल पंचायत का दौरा कराया।