पुपरी: चोरौत के योगिया डायवर्सन पर चढ़ा बाढ़ का पानी, आने जाने वालों की बढ़ी परेशानी
नदी के जल स्तर में वृद्धि होने से गुरुवार की शाम 5 बजे चोरौत के योगिया डायवर्सन पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। जिससे इस इलाके के दो पंचायतों के दर्जनों गांव के लोगों को आने जाने में परेशानी बढ़ गई है।