सतगावां: वाहन चेकिंग के दौरान सतगावां पुलिस ने अंग्रेजी शराब व बाइक सहित एक तस्कर को किया गिरफ्तार
लोकसभा चुनाव 2024 को स्वच्छ, निष्पक्ष शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर स्थानीय पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में सतगावां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बाइक से जा रहे तस्कर को अंग्रेजी शराब व बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। तस्कर जूट के बोरे में अवैध शराब लेकर बिहार राज्य जा रहा था।