सतगावां: BOI के ग्राहकों को UID से पैसा निकलना हुआ महंगा, जनधन छोड़कर सभी खातों से निकासी पर चार्ज को लेकर 22 से BC हड़ताल पर
सतगावां। बैंक ऑफ इंडिया की ओर से नये नियम लागू किये जाने के बाद आधार कार्ड से पैसा निकलना महंगा हो गया है। अब हर निकासी पर 25 रुपये और 18 प्रतिशत जीएसटी के हिसाब से 29.50 रुपये काटे जा रहे हैं। इससे ग्राहकों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। नियम के लागू होने बाद जनधन खाता छोड़कर अन्य खातों से आधार से राशि की निकासी पर बैंक द्वारा चार्ज काटा जायेगा।