सतगावां: सतगावां के मरचोई स्थित पशु शेड में अचानक लगी आग से हजारों की संपत्ति जलकर खाक
सतगावां। थाना क्षेत्र के मरचोई में गेंहू फसल की कटाई के दौरान आग लगने से हजारों की संपत्ति जल जाने का मामला प्रकाश में आया है ।मिली जानकारी के मुताबिक मरचोई मौजा के पेटारो में खेत मे बने पशु शेड के समीप गेहूं फसल की कटाई की जा रही थी। तभी अचानक आग लग गयी ।जिसमें लगभग तीस बोरा गेहूं,पशु चारा समेत कृषि कार्य के उपकरण जल कर राख हो गया।