सतगावां: रामनवमी पर्व लेकर सतगावां थाना परिसर में प्रखंड प्रशासन और अखाड़ा लाइसेंस धारियों के साथ बैठक का संपन्न
सतगावां थाना परिसर में बीडीओ सौरभ कुमार की अध्यक्षता में रामनवमी पर्व लेकर शनिवार को अखाड़ा लाइसेंस धारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में रामनवमी जुलूस के दौरान प्रखंड में विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर सभी अखाड़ा समितियों के साथ विचार विमर्श के साथ ही प्रशासन द्वारा आदर्श आचार सहिंता में त्योहारों के आयोजन में अपनाए जाने वाले नियम की जानकारी।