सतगावां: सतगावां हाट बाजार में भाजपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न मंत्री ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई
सतगावां। प्रखंड के साप्ताहिक हॉट मैदान में मंगलवार को भाजपा का एक दिवसीय बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता प्रखंड भाजपा अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद व संचालन बालमुकुंद सिंह ने किया। सम्मेलन में बतौर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह वर्तमान सांसद व कोडरमा लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ,कोडरमा विधायक नीरा यादव मौजूद थी।