भंडरा: भंडरा गांव में युवा ग्रामीण विकास समिति ने श्रमदान कर किया देवी मंडप का रंग-रोगन,परिसर की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
दुर्गा पूजा के अवसर पर युवा ग्रामीण विकास समिति, भैसमुदो के सदस्यों ने शनिवार सुबह लगभग 9:00 बजे भंडरा गांव स्थित देवी मंडप में श्रमदान कर रंग-रोगन किया तथा मंदिर के आसपास साफ-सफाई की। यह कार्यक्रम पहान सह प्रधान धरती पहान एवं बालकृष्ण सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर देवी मंडप को स्वच्छ एवं