#भरतपुर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर नदबई विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिक एवं वृद्धजन मतदाताओं के सम्मान में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार मदन सिंह ने वरिष्ठ नागरिकों को लोकतंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि उनके अनुभव और सामाजिक योगदान का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने निर्वाचन विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग मतदान प्रक्रिया को सुगम व समावेशी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों को वरिष्ठ मतदाताओं की आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील रहने और मतदान के समय हर संभव सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर गजब सिंह पटवारी, वर्षा नागर पटवारी, अध्यापक रामू सिंह तथा बीएलओ व सुपरवाइजर सहित कई निर्वाचन कर्मी उपस्थित रहे।