अटेर: क्वारी नदी का जलस्तर बढ़ा, कनावर पुल पर सेल्फी लेने पहुंच रहे लोग, थाना प्रभारी ने की दूर रहने की अपील
Ater, Bhind | Sep 11, 2026 भिण्ड। जिले में क्वारी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे प्रशासनिक अधिकारियों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की अपेक्षा क्वारी नदी का जलस्तर कुछ कम जरूर हुआ है, लेकिन अभी खतरा पूरी तरह टला नहीं है।इधर, कनावर पुल पर क्वारी नदी के बढ़े जलस्तर को देखने के लिए लगातार लोग पहुंच रहे हैं