करछना: पुलिस भर्ती परीक्षा की पेपर लीक मामले को लेकर अभ्यर्थियों ने एसडीएम करछना जागृति अवस्थी को सौंपा ज्ञापन।
17 व 18 फरवरी को हुई उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर आने के बाद अभ्यर्थियों में आक्रोश है। सोमवार को दो दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों ने पेपर रद्द करने की मांग करते हुए एसडीएम करछना जागृति अवस्थी को ज्ञापन सोपा है। साथ ही चेताया है कि अगर पेपर रद्द नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन करेंगे।