करछना: गिधौरा गांव के सामने नीलगाय से टकराकर ऑटो हुई क्षतिग्रस्त चालक सुरक्षित।
करछना क्षेत्र के वीरपुर करहिया गांव निवासी सनी चौधरी रविवार रात 11:30 बजे के करीब शहर से सवारियों को छोड़ने के बाद घर के लिए लौट रहा था। अभी घर से 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गिधौरा गांव के सामने पहुंचा था। उसी दरमियान नीलगाय से टकराकर ऑटो खेत में पलट गई। हालांकि हादसे में शनि बाल बाल बच गया। सुबह ग्रामीणों ने खेत में पलटे ऑटो को उठाकर मार्ग पर खड़ा किया।