करछना: बोंगी गांव के पास महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश करने के आरोपी को ग्रामीणों ने पीटकर किया अधमरा,मौके पर पहुंची पुलिस
मामला प्रयागराज के यमुना पार घूरपुर थाना क्षेत्र के बोंगी गांव के पास का है,जहां पर एक युवक द्वारा खेत में घास छीलने गई महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की गई महिला द्वारा शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को जमकर पीट कर अधमरा कर दिया, सूचना पर पहुंचीघूरपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी युवक को थाने लाया गया है तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।