तोकापाल: सालेपाल में 32.83 करोड़ की लागत से बनेगा एकलव्य आवासीय विद्यालय, सांसद महेश कश्यप और विधायक विनायक गोयल ने किया भूमिपूजन
Tokapal, Bastar | May 10, 2026 बस्तर के शैक्षिक विकास की दिशा में कार्य करते हुए व्यापक परिवर्तन के उद्देश्य से तोकापाल ब्लॉक के ग्राम सालेपाल में 32 करोड़ 83 लाख 75 हजार रुपये की लागत से बनने वाले 480 सीटर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का भव्य भूमिपूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर सांसद महेश कश्यप और चित्रकोट विधायक विनायक गोयल उपस्थित रहे।