फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर अस्पताल में आशा कार्यकर्ता एवं फैसिलिटेटर का जीरो डोज पेंटावेनर वैक्सीन विषय पर कार्यशाला आयोजित
फुल्लीडुमर अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में बच्चों के जीरो डोज पेंटावेनर वैक्सीनेशन विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें वैसे बच्चे जो एक भी सुई 1 वर्ष की आयु में पेंटावेनर वैक्सीन नहीं लिए हैं। उसका घर-घर सर्वे कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में प्रायः सभी स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।