फुल्लीडूमर: प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बदतर स्थिति में, रविवार को दिनभर बिजली नहीं रहने से उपभोक्ताओं में आक्रोश
फुल्लीडुमर प्रखंड में इन दिनों बिजली की अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान है। यह स्थिति यहां पिछले एक पखवाड़े से जारी है। रविवार को भी दिन भर बिजली गुल रही। जिससे इस भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी में लोग पसीने से तर-बतर रहे। बिजली के अभाव में सीएससी में रुपए की जमा-निकासी नहीं होने ने से काम-काज ठप रहा।