फुल्लीडूमर: धुसरी गांव में आपसी विवाद में एक महिला सहित दो लोगों को मारपीट कर किया जख्मी, अस्पताल में भर्ती
प्रखंड की धुसरी गांव में आपसी विवाद में एक महिला सहित दो लोगों को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी 40 वर्षीया महिला सुनीता देवी एवं 45 वर्षीय सुधीर कुमार को इलाज के लिए फुल्लीडुमर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों ज़ख्मियों का इलाज किया जा रहा है। दोनों के सिर एवं शरीर के कई हिस्से में गहरा जख्म है। घटना के पीछे आपसी रंजिश बताई जा रहा है।