फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति 2 दिनों से है बाधित, यूको बैंक में दिनभर काम-काज रहा ठप
प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को दिन भर बिजली की आपूर्ति बाधित रही। जिससे बिजली उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली के अभाव में बैंकों, कोमन सर्विस सेंटर, सरकारी कार्यालयों में काम-काज बाधित रहा। आम जनों को मोबाइल रिचार्ज करना भी मुश्किल हो गया। यह स्थिति यहां दो दिनों से बरकरार है। यूको बैंक फुल्लीडुमर में दिनभर काम-काज बाधित रहा।