फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर एवं खेसर थाने में भूमि विवाद के निपटारे को लेकर आयोजित जनता दरबार में चार मामलों का किया गया निष्पादन
फुल्लीडुमर एवं खेसर थाने पर अलग-अलग समय में जनता दरबार का आयोजन CO मनोज कुमार की उपस्थिति में किया गया। फुलीडुमर थाने पर थानाध्यक्ष बबलू कुमार के सहयोग से तीन मामले की सुनवाई कर मौके पर निष्पादन कर दिया गया। जबकि खेसर थाने पर थानाध्यक्ष बलवीर विलक्षण की उपस्थिति में एक मामले का निष्पादन किया गया। जबकि अन्य एक मामले में जमीन की मापी का निर्देश दिया गया।