फुल्लीडूमर: मधुवन गांव का ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीण अंधेरे में जीने को विवश,पूरा गांव अंधेरे में डूबा
खेसर पंचायत के मधुवन गांव का ट्रांसफार्मर जल जाने से यहां के बिजली उपभोक्ता अंधेरे में जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बिजली की आपूर्ति बेलहर प्रखंड के साहबगंज पावर सब स्टेशन से होती है। ट्रांसफार्मर तक आई 11 हजार का हाई टेंशन तार लोहगढ़ नदी के पास ध्वस्त हो गया है। जिसकी वजह से पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। जिससे ग्रामीण परेशान हैं।