रफीगंज: थवई गांव में आवारा कुत्ते का आतंक, पांच बच्चों को काटकर किया घायल, दो बच्चों को सीएचसी में कराया गया भर्ती
रफीगंज प्रखंड के थवई गांव में मंगलवार की संध्या आवारा कुत्ते ने पांच बच्चों को काटकर घायल कर दिया। घायलों में मुकेश कुमार की दो वर्षीय पुत्री आराध्या और रविंदर यादव की आठ वर्षीय पुत्री जुली को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जबकि तीन अन्य बच्चों का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया। मंगलवार रात्रि 10 बजे घटना से ग्रामीणों में दहशत है।