बूंदी: चाँदना फार्म सड़क किनारे मृत एवं गंभीर अवस्था में मिले बड़ा राम द्वारा गौशाला के गोवंश, सदर थाने में मुकदमा दर्ज
Bundi, Bundi | Apr 18, 2024 शहर सहित जिले भर की गौशालाओं में रह रहे गोवंश की हालत दिनों दिन बिगड़ती जा रही है। कहीं जगह पर तो गोवंश भूख प्यास से ही दम तोड़ रहे हैं। गौशालाओं में पर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण गौशालाओं के गोवंश गौशाला परिसर से बाहर निकल जाते हैं। जिसको लेकर गौशाला संचालक भी गंभीर नहीं है। कई बार गौशाला के रजिस्टर्ड गोवंश शहर की सड़कों पर विचरण करते मिलते हैं।