बूंदी: जिले में मतदाता जागरूकता को लेकर स्वीप टीमे मतदाताओं से मतदान करने का आव्हान कर रही है।
Bundi, Bundi | Apr 17, 2024 जिले में स्पीव टीमें लगातार मतदाता के नजदीक पहुंचकर मतदान दिवस की याद दिला रही है। मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए कार्मिकों की एक टीम ने शहर में लोगों को मतदान का महत्व समझाते हुए मतदान दिवस पर आवश्यक रूप से मतदान करने की समझाईश की।ईसीआई सामग्री के माध्यम से लोगों को जागरूकता का संदेश दिया। 26 अप्रेल को अधिकाधिक संख्या में मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करे।