बूंदी: बूंदी जिले में होम वोटिंग जारी चौथे दिन 89 बुजुर्गों एवं दिव्यांग मतदाताओं ने डाले मत
Bundi, Bundi | Apr 18, 2024 लोकसभा आम चुनाव-2024 में 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाता तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की पहल पर पहली बार घर से ही उत्साहपूर्वक मतदान कर रहे हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय गोदारा ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2024 में 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाता तथा दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा दी गई है।