बूंदी: 26 अप्रैल लोकसभा चुनाव को लेकर देवपुरा में श्याणी बुआ ने दिलाई मतदान की शपथ
Bundi, Bundi | Apr 18, 2024 लोकसभा आम चुनाव को लेकर जिले में व्यापक मतदाता जागरूकता वातावरण तैयार किया जा रहा है।निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर स्वीप टीम व प्रशासन द्वारा विविध आयोजन कर जन जागृति की जा रही है।देवपुरा क्षेत्र में घर के कामकाज में लगी महिलाओं को एकत्र कर मतदान जागृति का पाठ पढ़ाया, दुकानों पर दुकानदारों से मतदान दिवस 26 अप्रैल को समय निकालकर मतदान करने की अपील की।