बूंदी: सदर थाना पुलिस ने नानकपुरिया तिराहे पर नाकाबंदी के दौरान कार में मिले पांच लाख रुपये किए जप्त
Bundi, Bundi | Apr 17, 2024 सदर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान नानक पुरिया तिराहे से एक कार से पांच लाख रुपए जब्त किए है। पुलिस ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान सदर थाना पुलिस ने नानकपुरिया तिराहे पर नाका लगाया हुआ है। शाम को चितौड़ रोड से बूंदी की ओर से आ रही कार को रुकवाया गया, जिसमें तलाशी के दौरान पांच लाख रुपए मिले जिन्हे जप्त कर लिया गया।