Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
No video available

बड़े ही शान का झंडा बड़े ही गौरव का झंडा। लहू से सींचा हुआ है ये हिंदुस्तान का झंडा।। #IndependenceDay #स्वतंत्रता_दिवस

22.9k views | Lakhisarai, Lakhisarai | Aug 16, 2020

MORE NEWS

किऊल थाना क्षेत्र में बिच्छवे गांव हनुमान मंदिर के समीप से महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को  उत्पाद पुलिस ने किया गिरफ्तार #bihar #lakhisarai #Excise #Crime #police

किऊल थाना क्षेत्र में बिच्छवे गांव हनुमान मंदिर के समीप से महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को उत्पाद पुलिस ने किया गिरफ्तार #bihar #lakhisarai #Excise #Crime #police

Lakhisarai, Lakhisarai | Jun 29, 2026

लखीसराय की सभी पंचायतों में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, नशा मुक्ति का लिया संकल्प
50 हजार से अधिक जीविका दीदियों ने निकाली प्रभात फेरी, मद्यनिषेध के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक
लखीसराय। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी पहल "विकसित भारत, समृद्ध बिहार" के तहत रविवार को जिले की सभी पंचायतों में पहली बार पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया। जनभागीदारी के माध्यम से ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में जीविका दीदियों और सामुदायिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

जिले के सभी सात प्रखंडों की 76 ग्राम पंचायतों में आयोजित पंचायत विकास शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जीविका के सामुदायिक समन्वयकों ने पंचायत के सभी परिवारों को आमंत्रित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह प्रभात फेरी से हुई। जीविका दीदियों ने अपने-अपने पंचायतों में नशा मुक्ति अभियान के समर्थन में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने "नशे की मार सबसे बड़ी मार, बर्बाद करे घर-परिवार" तथा "जन-जन का यही संदेश, नशा मुक्त हो अपना प्रदेश" जैसे नारों के माध्यम से ग्रामीणों को मद्यनिषेध और अन्य प्रकार के नशों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

इसके बाद जीविका से जुड़े सभी 17 संकुल स्तरीय संघों एवं 582 ग्राम संगठनों में मद्यनिषेध और नशा मुक्ति विषय पर विशेष चर्चा आयोजित की गई। इस अवसर पर परिवार, समाज और गांव को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।

चानन प्रखंड के कुंदर पंचायत में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राज्य के ग्रामीण कार्य मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री सुनील कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विधायक रामानंद मंडल, जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी सहभागिता की। इस दौरान जीविका दीदी फूला कुमारी ने महिला सशक्तिकरण और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उज्ज्वला योजना, हर घर नल योजना सहित विभिन्न योजनाओं से मिले लाभों की जानकारी साझा की।

पंचायत विकास दिवस के अवसर पर जीविका दीदियों ने रंगोली बनाकर तथा हाथों में नशा मुक्ति अभियान की मेहंदी रचाकर लोगों को जागरूक किया।

जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका अनीता कुमारी ने बताया कि पंचायत विकास दिवस के अवसर पर जिले की 50 हजार से अधिक जीविका दीदियों ने मद्यनिषेध नीति के व्यापक प्रचार-प्रसार में भाग लिया और इसके सफल क्रियान्वयन के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया।

लखीसराय की सभी पंचायतों में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, नशा मुक्ति का लिया संकल्प 50 हजार से अधिक जीविका दीदियों ने निकाली प्रभात फेरी, मद्यनिषेध के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक लखीसराय। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी पहल "विकसित भारत, समृद्ध बिहार" के तहत रविवार को जिले की सभी पंचायतों में पहली बार पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया। जनभागीदारी के माध्यम से ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में जीविका दीदियों और सामुदायिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिले के सभी सात प्रखंडों की 76 ग्राम पंचायतों में आयोजित पंचायत विकास शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जीविका के सामुदायिक समन्वयकों ने पंचायत के सभी परिवारों को आमंत्रित किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह प्रभात फेरी से हुई। जीविका दीदियों ने अपने-अपने पंचायतों में नशा मुक्ति अभियान के समर्थन में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने "नशे की मार सबसे बड़ी मार, बर्बाद करे घर-परिवार" तथा "जन-जन का यही संदेश, नशा मुक्त हो अपना प्रदेश" जैसे नारों के माध्यम से ग्रामीणों को मद्यनिषेध और अन्य प्रकार के नशों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। इसके बाद जीविका से जुड़े सभी 17 संकुल स्तरीय संघों एवं 582 ग्राम संगठनों में मद्यनिषेध और नशा मुक्ति विषय पर विशेष चर्चा आयोजित की गई। इस अवसर पर परिवार, समाज और गांव को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया। चानन प्रखंड के कुंदर पंचायत में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राज्य के ग्रामीण कार्य मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री सुनील कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विधायक रामानंद मंडल, जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी सहभागिता की। इस दौरान जीविका दीदी फूला कुमारी ने महिला सशक्तिकरण और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उज्ज्वला योजना, हर घर नल योजना सहित विभिन्न योजनाओं से मिले लाभों की जानकारी साझा की। पंचायत विकास दिवस के अवसर पर जीविका दीदियों ने रंगोली बनाकर तथा हाथों में नशा मुक्ति अभियान की मेहंदी रचाकर लोगों को जागरूक किया। जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका अनीता कुमारी ने बताया कि पंचायत विकास दिवस के अवसर पर जिले की 50 हजार से अधिक जीविका दीदियों ने मद्यनिषेध नीति के व्यापक प्रचार-प्रसार में भाग लिया और इसके सफल क्रियान्वयन के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया।

Lakhisarai, Lakhisarai | Jun 28, 2026

बड़े ही शान का झंडा बड़े ही गौरव का झंडा। लहू से सींचा हुआ है ये हिंदुस्तान का झंडा।। #IndependenceDay #स्वतंत्रता_दिवस - Lakhisarai News