नशामुक्ति अभियान को लेकर जीविका दीदियों ने संभाला मोर्चा, 25 नवंबर तक चलेगा जागरूकता अभियान
लखीसराय। बिहार सरकार की मद्य निषेध नीति को सफल बनाने के लिए जिले के सभी सात प्रखंडों में जीविका दीदियों द्वारा व्यापक नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 27 अक्टूबर से शुरू हुआ यह अभियान 25 नवंबर तक चलेगा। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इसी कड़ी में रविवार को रामगढ़ चौक प्रखंड की बिल्लो और शरमा पंचायत में जीविका, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग तथा प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सैकड़ों जीविका दीदियों और उनके परिजनों ने भाग लिया।