सिविल जूनियर डिवीजन कोर्ट में न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं के साथ ध्वजारोहण किया। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी अविचल प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में अधीक्षक डॉ. पवन सचान ने स्टाफ के साथ तिरंगा फहराया। ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख इंद्रजीत सिंह कछवाहा ने अधिकारियों के साथ ध्वजारोहण किया।