गुमला: चिकित्सक के खाते से साइबर अपराधियों ने 94,000 रुपए की ठगी की
Gumla, Gumla | Aug 8, 2026 सिसई CHC की स्वास्थ्य पदाधिकारी डा. नाजिया परवीन के बैंक खाते से साइबर अपराधियों द्वारा 94 हजार रुपये की अवैध निकासी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उन्होंने गुमला थाना में आवेदन देकर अज्ञात साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया है कि चार अगस्त को उनके खाते से 94 हजार की राशि साइबर अपराधी ने उड़ा ली।