बक्सर: सोहनीपट्टी स्थित सतिवाड़ा हनुमान मंदिर के पास लोडेड कट्टा के साथ पकड़ा गया युवक.
Buxar, Buxar | Jun 13, 2024 नगर थाना की पुलिस ने लोडेड कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर ली. पुलिस को यह कामयाबी सोहनीपट्टी स्थित सतिवाड़ा हनुमान मंदिर के पास मिली है. संदिग्ध हालत में पकड़े गए युवक की तलाशी में उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहर के बारी टोला निवासी विशाल कुमार के रूप में हुई.