जमुई: राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर जिला पदाधिकारी के दिशा-निर्देशों के आलोक में आज पूरे जमुई जिले में विभिन्न खेल संगठनों के सौजन्य से विविध खेल विधाओं का आयोजन अत्यंत उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इन आयोजनों में क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, ताइक्वांडो एवं कराटे जैसी प्रमुख खेल स्पर्धाएं शामिल रहीं।