सुरक्षित बेटियाँ, सशक्त समाज
जिले में नारी सुरक्षा और सम्मान को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर ‘पुलिस दीदी’ की विशेष टीमों को जिले के थानों के लिए रवाना किया।गुलाबी हेलमेट और स्कूटी से लैस ये दो-सदस्यीय टीमें (महिला अधिकारी व सिपाही) स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, पार्क और बाजारों जैसे भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर निरंतर गश्त कर मनचलों पर कड़ा शिकंजा कसेंगी। साथ ही, ये टीम छात्राओं से सीधा संवाद कर उन्हें डायल-112 के प्रति जागरूक करेंगी और आपात स्थिति में त्वरित मदद के लिए डायल-112 वाहनों से जुड़ी रहेंगी। राज्य सरकार की यह महत्वपूर्ण पहल जिले की बेटियों को एक सुरक्षित, भयमुक्त और स्वाभिमानी माहौल प्रदान करने में मील का पत्थर साबित होगा।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar Home Department, Govt. of Bihar
Jamui Police
#BiharPolice
#PoliceDidi #NariSashaktikaran #WomenSafety #BetiBachaoBetiPadhao #BiharPolice #JamuiPolice #SafetyFirst #WomenEmpowerment #Dial112 #CrimeControl #InspiringInitiative #safecityinitiative
7 views | Jamui, Bihar | Aug 29, 2026